Vivo V50 दुनिया का सबसे पतला और प्रीमियम 5G फ़ोन, 12GB रैम 7000mAh बड़ा बैटरी और 3D कर्व डिस्प्ले, कीमत मात्र

Vivo V50 5G: Vivo ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50 लॉन्च कर दिया है। यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। 7.39mm पतली प्रोफाइल, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। इसके साथ ही इसमें पावरफुल Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में इसे मजबूत बनाता है।

Vivo V50 5G: Overview

Mobile Name Vivo V50
RAM 8GB / 12GB
Storage 128GB / 256GB
Display 6.77-inch Premium Display
Camera 50MP AI Camera
Battery 6500mAh Battery
Processor Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
OS Android 15
Price

6.77-inch Premium Display

Vivo V50 में 6.77 इंच का फुल एचडी+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक लोकल ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। 387 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ यह डिस्प्ले शार्प और कलरफुल विजुअल्स देता है। पतले बेज़ल और कर्व्ड डिज़ाइन इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Titanium Grey वेरिएंट की मोटाई 7.39mm है और इसका वजन 189 ग्राम है। वहीं Rose Red और Starry Night वेरिएंट थोड़े मोटे हैं और उनका वजन 199 ग्राम है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। यह फीचर इस सेगमेंट में बड़ी बात माना जा रहा है।

Impressive Advanced AI Camera

फोटोग्राफी के लिए Vivo V50 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है। कैमरा सिस्टम में ZEISS का सहयोग भी शामिल है, जिससे फोटो क्वालिटी बेहतर होती है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है। फोन में Aura Light फीचर भी मिलता है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है। AI Erase 2.0 और Light Portrait 2.0 जैसे फीचर्स फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं। इसके अलावा Circle to Search, Transcript Assist और Live Call Translation जैसे AI फीचर्स इसे स्मार्ट बनाते हैं।

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

Vivo V50 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर काम करता है। डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए यह प्रोसेसर भरोसेमंद माना जाता है।

6500mAh Big Battery and 90W Charger

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक साथ निभाती है और फास्ट चार्जिंग से जल्दी चार्ज भी हो जाती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, OTG और USB 3.2 टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

Vivo V50 अपने दमदार फीचर्स, पतले डिजाइन, बड़ी बैटरी और AI क्षमताओं के साथ भारतीय बाजार में मजबूत दावेदारी पेश करता है। 35 से 40 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे यूजर्स के लिए यह एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है।

Vivo V50 5G Price in India

Vivo V50 की शुरुआती कीमत भारत में 34,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 25 फरवरी से Flipkart, Amazon और Vivo इंडिया ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी Vivo TWS 3e को भी इस फोन के साथ 1,499 रुपये की स्पेशल कीमत पर दे रही है, जिसकी मूल कीमत 1,899 रुपये है। फोन Rose Red, Starry Blue और Titanium Grey कलर ऑप्शन में आता है।

 

Leave a Comment